मुख्य सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 | उत्तराखंड की आवाज़
देश-विदेश

Rahul Gandhi Kota Visit – कोटा पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों से किया सीधा संवाद; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए बड़े सवाल

राहुल गांधी कोटा में छात्रों से संवाद करते हुए, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर चर्चा
राजस्थान के कोटा में छात्रों से संवाद करते हुए राहुल गांधी।
शेयर करेंWhatsAppFacebook

17 May 2026– Rahul Gandhi Kota Visit- कोटा (राजस्थान)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के शिक्षा नगरी कहे जाने वाले कोटा पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ खुलकर संवाद किया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य, रोजगार और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।

राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि देश का युवा आज कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और सपनों को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि अवसर और सम्मानजनक रोजगार भी मिलना चाहिए।


ये भी पढ़ें-:

An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

संवाद कार्यक्रम के दौरान कई छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर अपने सवाल रखे। राहुल गांधी ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं बल्कि छात्रों की सोच, रचनात्मकता और क्षमता का विकास करना होना चाहिए। वर्तमान व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है ताकि युवाओं को बेहतर भविष्य मिल सके।

कोटा देशभर के लाखों छात्रों के सपनों का शहर माना जाता है। ऐसे में राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक और शैक्षणिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों में उत्साह देखने को मिला।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी समय में युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दे देश की राजनीति के केंद�


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें -:

An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *