मुख्य सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 | उत्तराखंड की आवाज़
अपराध

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी दो घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

पोखरी पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पोखरी/चमोली। मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को पोखरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दो घंटे के भीतर चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल टावर से चोरी की गई बैटरियां भी बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को ओमप्रकाश निवासी ताली, थाना पोखरी, जो इंडस टावर लिमिटेड कंपनी में केयरटेकर के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना पोखरी में सूचना दी कि मोबाइल टावर के शेल्टर रूम से दो अज्ञात व्यक्ति बैटरियां चोरी कर जंगल के रास्ते सड़क की ओर भाग रहे हैं।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पोखरी देवेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मोहनखाल चौकी सहित विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। उत्तराखंड पुलिस

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने किया चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण, स्वयं सहायता समूहों और विद्यार्थियों से किया संवाद

इसी दौरान पुलिस टीम ने वाहन संख्या HR 02 BC 6155 (TVS Rider मोटरसाइकिल) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मोबाइल टावर से चोरी की गई बैटरियां बरामद हुईं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के दो घंटे से भी कम समय में दोनों आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित रावत (27 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत, निवासी ग्राम खल, बीरोखाल, थाना थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल तथा मनीष रमोला (24 वर्ष), पुत्र धरम चन्द्र रमोला, निवासी ग्राम छोटी मंडी, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा- भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों द्वारा इससे पूर्व भी उक्त मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी की गई थीं। उत्तराखंड पुलिस

बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पोखरी में मु0अ0सं0-10/2026, धारा 305(क) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक प्रशांत बिष्ट
  2. अ0उ0नि0 दलवीर सिंह नेगी
  3. हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह
  4. आरक्षी ललित मोहन
  5. आरक्षी भरत सिंह टोलिया
  6. होमगार्ड सुखदेव

ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर


An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *