Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
BBU Uttarakhand
BBU Uttarakhand
  • होम
  • ताजा समाचार
  • उत्तराखंड न्यूज
  • जिलावार खबरें
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • उत्तरकाशी
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • होम
  • ताजा समाचार
  • उत्तराखंड न्यूज
  • जिलावार खबरें
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • उत्तरकाशी
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
Subscribe
Close

Search

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूजताजा खबरेंब्लॉगसमाचार

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने किया चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण, स्वयं सहायता समूहों और विद्यार्थियों से किया संवाद

By darshtechzone
September 25, 2026 3 Min Read
0

उत्तरकाशी: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने तीन दिवसीय सीमांत जनपद उत्तरकाशी भ्रमण के पहले दिन सामरिक एवं नागरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एप्रन, रनवे, टर्मिनल भवन सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।

चीन सीमा से निकटता के कारण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सीमांत क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के सामरिक संचालन के साथ-साथ आपातकालीन रेस्क्यू, आपदा प्रबंधन एवं वीवीआईपी आवाजाही के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा- भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद

इसके बाद मुख्य सचिव विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ग्राम मल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने ‘सर्व शक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन’ तुल्याड़ा के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया।

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं लखपति दीदियों से सीधा संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों, उत्पादन कार्यों और अनुभवों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनके आर्थिक स्वावलंबन एवं सामाजिक सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की।

क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि यूजीवीएस-रीप, आजीविका परियोजना एवं आईएफएडी के वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

क्लस्टर के माध्यम से बेकरी, स्ट्रॉबेरी उत्पादन, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग, डेयरी, मुर्गी पालन तथा स्थानीय उत्पादों एवं अचार निर्माण जैसी विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ श्री रणदेव सिंह महंत उपस्थित रहे।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली का किया निरीक्षण

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने विकासखंड डुंडा के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का निडरता से सामना करने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा अनुशासित जीवनशैली अपनाकर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष एवं पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण

उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

लंबी कूद में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित तथा कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी राजीव (कक्षा 12) एवं शुभम (कक्षा 11) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गृह परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लविश एवं अस्मित को भी सम्मानित किया गया।

परिषदीय हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली टॉपर निधि भट्ट एवं अनुष्का को भी उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए मुख्य सचिव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेते हुए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीएम श्री प्रशांत आर्य, एसपी श्री कमलेश उपाध्याय, सीडीओ श्री जय भारत सिंह, एसडीएम श्री देवानंद शर्मा, सीओ श्रीमती चंचल शर्मा, सीईओ श्री अमित कोटियाल, ईई सिंचाई श्री सचिन सिंहल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर


  • दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य
    October 19, 2026 by darshtechzone
  • उत्तराखंड चमोली जिले के गोपेश्वर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
    October 19, 2026 by darshtechzone
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा, गढ़वाल आयुक्त ने दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश
    October 16, 2026 by darshtechzone
  • उत्तराखंड में बनेगा स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
    October 16, 2026 by darshtechzone
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी दो घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
    October 3, 2026 by darshtechzone
  • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने किया चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण, स्वयं सहायता समूहों और विद्यार्थियों से किया संवाद
    September 25, 2026 by darshtechzone

ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर

Tags:

आनन्द बर्द्धनउत्तरकाशीउत्तराखंड समाचारचिन्यालीसौड़चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टीपीएम श्री कॉलेज मातलीमुख्य सचिवलखपति दीदीस्वयं सहायता समूह
Author

darshtechzone

Follow Me
Other Articles
मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत विद्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए
Previous

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण

पोखरी पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Next

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी दो घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य
  • उत्तराखंड चमोली जिले के गोपेश्वर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा, गढ़वाल आयुक्त ने दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश
  • उत्तराखंड में बनेगा स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी दो घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • April 2026

Categories

  • अपराध
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड न्यूज
  • ऊधम सिंह नगर
  • खेल समाचार
  • चमोली
  • टिहरी गढ़वाल
  • ताजा खबरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बागेश्वर
  • ब्लॉग
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रोज़गार
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • समाचार
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
Copyright 2026 — BBU Uttarakhand. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme