Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
BBU Uttarakhand
BBU Uttarakhand
  • होम
  • ताजा समाचार
  • उत्तराखंड न्यूज
  • जिलावार खबरें
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • उत्तरकाशी
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • होम
  • ताजा समाचार
  • उत्तराखंड न्यूज
  • जिलावार खबरें
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • उत्तरकाशी
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
Subscribe
Close

Search

शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा के निधन से शोक में उत्तराखंड पुलिस
उत्तराखंड न्यूजताजा खबरेंब्लॉगसमाचार

दुखद: शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क हादसे में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

By darshtechzone
June 23, 2026 2 Min Read
0

ऋषिकेश/टिहरी। दुखद: शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा- उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जिससे पुलिस महकमे और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रानीपोखरी के मूल निवासी विनोद कुमार शर्मा बीती रात मुनि की रेती थाना क्षेत्र में ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी स्कॉर्पियो वाहन से शिवपुरी पुलिस चौकी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद मिल पाई। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद वाहन और शव को खाई से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें-: महेंद्र भट्ट हिलास भोजनालय- राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया हिलास भोजनालय का शुभारंभ, यात्रा मार्गों पर और भोजनालय खोलने के दिए निर्देश

चारधाम यात्रा पर मानसून का खतरा: यात्रियों को किन बातों का रखना होगा ध्यान?

विनोद कुमार शर्मा का पुलिस सेवा में लंबा अनुभव रहा है। पुलिस विभाग में आने से पहले वह भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। इसके अलावा उन्होंने ढालवाला चौकी और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं।

अपनी मृदुल भाषा, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के कारण विनोद शर्मा पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से रानीपोखरी समेत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, विनोद शर्मा के एक भाई भी उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस परिवार ने एक कर्मठ, अनुशासित और समर्पित अधिकारी को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें –:

  • PM Kisan 24th Installment: उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे ₹161.96 करोड़, सीएम धामी ने दी बड़ी जानकारी
    October 30, 2026 by Sandeep bartwal
  • उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार देने की तैयारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए अहम निर्देश
    October 30, 2026 by Sandeep bartwal
  • दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य
    October 19, 2026 by Sandeep bartwal
  • उत्तराखंड चमोली जिले के गोपेश्वर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
    October 19, 2026 by Sandeep bartwal
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा, गढ़वाल आयुक्त ने दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश
    October 16, 2026 by Sandeep bartwal
  • उत्तराखंड में बनेगा स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
    October 16, 2026 by Sandeep bartwal

Tags:

AIIMS RishikeshBreaking NewsMuni Ki Reti PolicePolice Officer DeathRani PokhriRishikesh NewsRoad AccidentShivpuri ChowkiTehri NewsUttarakhand NewsUttarakhand Policeविनोद शर्मा
Author

darshtechzone

Follow Me
Other Articles
कर्णप्रयाग बवाल मामले की जांच हरिद्वार ट्रांसफर होने की सांकेतिक तस्वीर
Previous

कर्णप्रयाग घटना में बड़ा फैसला: अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जांच हरिद्वार ट्रांसफर

ऑपरेशन प्रहार के दौरान थाना पोखरी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई।
Next

ऑपरेशन प्रहार: सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग, पोखरी पुलिस ने चार युवकों पर की कार्रवाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य
  • उत्तराखंड चमोली जिले के गोपेश्वर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा, गढ़वाल आयुक्त ने दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश
  • उत्तराखंड में बनेगा स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी दो घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • April 2026

Categories

  • अपराध
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड न्यूज
  • ऊधम सिंह नगर
  • खेल समाचार
  • चमोली
  • टिहरी गढ़वाल
  • ताजा खबरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बागेश्वर
  • ब्लॉग
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रोज़गार
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • समाचार
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
Copyright 2026 — BBU Uttarakhand. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme