पोखरी विज्ञान संगोष्ठी- पोखरी में ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047’ विषय पर विज्ञान संगोष्ठी आयोजित, 39 बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभाग
पोखरी/चमोली। पोखरी विज्ञान संगोष्ठी विकासखंड पोखरी के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 8 से 10 तक के 39 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी सोहन लाल, कार्यक्रम संयोजक संदीप नेगी, रा.जू.हा. जिला अध्यक्ष उपेन्द्र सती, रा.शि.संघ ब्लॉक अध्यक्ष महाबीर जग्गी, मंत्री संदीप नेगी एवं जिला समन्वयक गंभीर असवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बाल वैज्ञानिकों ने किया ऊर्जा परिदृश्य पर प्रस्तुतिकरण
संगोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 39 बाल वैज्ञानिकों ने ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047’ विषय पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने PPT स्लाइड के माध्यम से भारतीय ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं और चुनौतियों को सामने रखा।
प्रस्तुतीकरण से पूर्व सभी बाल वैज्ञानिकों ने 10 अंकों की लिखित परीक्षा में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की रूपरेखा विज्ञान समन्वयक एवं कार्यक्रम संयोजक संदीप नेगी ने प्रस्तुत की, जबकि जनपद समन्वयक द्वारा विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।
बाल वैज्ञानिकों का किया गया उत्साहवर्धन
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी सोहन लाल ने सभी बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विगत वर्ष राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली कुमारी रिद्धिमा एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक हर्षवर्धन चमोला को भी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल ने किया मूल्यांकन
विज्ञान संगोष्ठी में मुख्य निर्णायक के रूप में डा. सी. सती मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में अजयपाल रावत, पूनम रानी नेगी एवं अंजन नेगी शामिल रहे। निर्णायकों द्वारा बाल वैज्ञानिकों की प्रस्तुतियों एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक आभा बिष्ट, सुबोध त्रिपाठी, शोभा जोशी, भरत सिंह, सविताराज, जोगेंद्र कुमार, दीपचन्द चन्दोला, मुकेश कुमार, शांता भण्डारी, अंकिता बर्तवाल, चांदनी पलेठा, प्रियंका, नीलम, पंकज, हर्षवर्द्धन, देवेन्द्र प्रसाद, प्रमेन्द्र सिंह, देवराज बिष्ट, इंद्र सिंह, संजय कुमार एवं कुलदीप नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
चयनित बाल वैज्ञानिकों को दिए प्रशस्ति पत्र और मेडल
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संरक्षक एवं खंड शिक्षा अधिकारी कुमारी नेहा भट्ट ने प्रतियोगिता में चयनित बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मेडल प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सह समन्वयक सुरेन्द्र राणा ने किया।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।