मुख्य सामग्री पर जाएं
DIGITAL NEWSROOM|गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
चमोली

चमोली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान को मिली रफ्तार, 90.45% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

चमोली में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि।
चमोली में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा करते अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि।
शेयर करेंWhatsAppFacebook

चमोली, 30 जून 2026। चमोली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद चमोली में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत मंगलवार को अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाकर निर्वाचक नामावली को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की थीम “No Eligible Voter to be Left Behind” के अनुरूप सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

ये भी पढ़ें-: जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रडुवा गांव की बैजंती देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, सब्जी उत्पादन से लिख रही सफलता की नई कहानी

99.94% गणना प्रपत्रों का वितरण, 90.45% डिजिटाइजेशन पूरा

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 2,95,623 मतदाताओं के सापेक्ष 2,95,432 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 99.94 प्रतिशत है। वहीं 2,67,378 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है, जिससे जनपद में 90.45 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

विधानसभावार प्रगति

  • बद्रीनाथ विधानसभा: 90.02%
  • थराली विधानसभा: 91.32%
  • कर्णप्रयाग विधानसभा: 89.93%

ये भी पढ़ें-: थाईलैंड में चमकी चमोली की बेटी, मुन्नी देवी ने जीते दो स्वर्ण पदक

राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, पात्र मतदाताओं तक समयबद्ध रूप से गणना प्रपत्र पहुंचाने तथा सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने का अनुरोध किया गया।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी से अनूप सिंह रावत, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से ज्ञानेन्द्र खनतवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कुछ प्रतिनिधि बीएलए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

चमोली में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल कर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें –:

An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *