ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एनएसजी कमांडो राहुल सिंह जग्गी, क्षेत्र में शोक की लहर
रुद्रप्रयाग/हरिद्वार। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एनएसजी कमांडो- देश की सुरक्षा में तैनात राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) 29 SAG में सेवारत एवं 12 गढ़वाल राइफल्स के सैन्य नाइक राहुल सिंह जग्गी 5 जून 2026 को ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनके बलिदान की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
शहीद राहुल सिंह जग्गी मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम कानडई, पोस्ट ऑफिस कानडई के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार हरिद्वार जनपद की रुड़की तहसील के आदर्श शिवाजी नगर, बुचिड़ी फाटक क्षेत्र में निवास करता है।
ये भी पढ़ें-:
🕯️ परिवार में मातम, क्षेत्र में शोक
शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शहीद राहुल अपने पीछे पत्नी पूजा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। क्षेत्रवासियों और परिचितों ने उनके बलिदान पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
🇮🇳 देश के लिए सर्वोच्च बलिदान
राहुल सिंह जग्गी के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए लोगों ने कहा कि उनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को पूरे क्षेत्र ने शत-शत नमन किया है।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
अन्य खबरें -: