Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
BBU Uttarakhand
BBU Uttarakhand
  • होम
  • ताजा समाचार
  • उत्तराखंड न्यूज
  • जिलावार खबरें
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • उत्तरकाशी
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • होम
  • ताजा समाचार
  • उत्तराखंड न्यूज
  • जिलावार खबरें
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • उत्तरकाशी
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
Subscribe
Close

Search

"पोखरी के नेल-सिदेली गांव में भालू के हमले के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण"
उत्तराखंड न्यूजचमोलीताजा खबरेंब्लॉगसमाचार

चमोली: पोखरी के नेल-सिदेली में भालू का आतंक, महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल

By darshtechzone
September 4, 2026 2 Min Read
0

पोखरी/चमोली। जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी अंतर्गत नेल-सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह भालू के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे गांव के निकट जंगल क्षेत्र में भालू ने दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में एक महिला गहरी खाई की ओर गिर गई। इस हादसे में विमला देवी (55 वर्ष), पत्नी चंद्रशेखर नेगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी देवी (42 वर्ष), पत्नी गजेंद्र नेगी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया।

डॉ. शनि चौधरी ने बताया कि भालू के हमले में एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

पोखरी पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, भटकी बुजुर्ग महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी तथा वन विभाग के अधिकारी मोहन बर्त्वाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार डीएफओ रजत सुमन और एसडीओ मोहन सिंह भी मामले की निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग की एक टीम घायल महिला के साथ श्रीनगर अस्पताल भेजी गई है ताकि उपचार और अन्य व्यवस्थाओं में सहायता प्रदान की जा सके।

मोहनखाल–चोपता मोटर मार्ग के समर्थन में उतरे क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप राणा, कहा- सड़क बनेगी तो बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

घटना के बाद ग्रामीणों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

गौरतलब है कि मानसून के दौरान जंगलों से आबादी वाले क्षेत्रों की ओर वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।


An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

Tags:

Chamoli NewsUttarakhand Newsउत्तराखंड समाचारचमोलीनेल सिदेलीपोखरीभालू हमलावन विभागश्रीनगर अस्पताल
Author

darshtechzone

Follow Me
Other Articles
Previous

गौचर में पहली बार कबड्डी मैट पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता, एक साल पहले युवाओं से किया वादा हुआ पूरा

पोखरी में भालू का हमला: दूसरी घायल महिला की भी मौत
Next

चमोली: पोखरी के नेल-सिदेली में भालू का हमला, दोनों महिलाओं की मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य
  • उत्तराखंड चमोली जिले के गोपेश्वर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा, गढ़वाल आयुक्त ने दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश
  • उत्तराखंड में बनेगा स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी दो घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • April 2026

Categories

  • अपराध
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड न्यूज
  • ऊधम सिंह नगर
  • खेल समाचार
  • चमोली
  • टिहरी गढ़वाल
  • ताजा खबरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बागेश्वर
  • ब्लॉग
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रोज़गार
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • समाचार
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
Copyright 2026 — BBU Uttarakhand. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme