चमोली: पोखरी के नेल-सिदेली में भालू का हमला, दोनों महिलाओं की मौत
पोखरी/चमोली। विकासखंड पोखरी के नेल-सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह हुए भालू के हमले में अब मृतकों की संख्या दो हो गई है। पहले हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला ने भी हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
चमोली: पोखरी के नेल-सिदेली में भालू का आतंक, महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार भालू के हमले में विमला देवी (55 वर्ष), पत्नी चंद्रशेखर नेगी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी (42 वर्ष), पत्नी गजेंद्र नेगी को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की बढ़ती सक्रियता पर तत्काल नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें-: चमोली में उक्रांद का कार्यकर्ता सम्मेलन, राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी सैकड़ों समर्थकों संग पार्टी में शामिल
प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।