पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती- पोखरी में भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने किया नमन
पोखरी (चमोली)। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती विकासखण्ड पोखरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विकासखण्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी सहित विकासखण्ड पोखरी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया।
चमोली के रामणी गांव में किशोर किशोरी की मौत से सनसनी, मेला मैदान में मिले शव
राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को किया याद
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी, सेवा तथा समर्पण की भावना सीखने को मिलती है।
नीम करोली बाबा की भक्ति और सेवा की कहानी बनी ‘हनुमान अंश’, सिनेमाघरों में गूंज रहा आध्यात्मिक संदेश
श्रद्धापूर्वक मनाई गई जयंती
विकासखण्ड पोखरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ।
पंडित गोविन्द बल्लभ पंत उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनिर्माता के रूप में सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।