चमोली। इंस्पायर अवार्ड मानक चमोली- भारत सरकार की प्रतिष्ठित एवं महत्वाकांक्षी इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जनपद चमोली ने शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत एवं जिला इंस्पायर अवार्ड प्रभारी गंभीर सिंह असवाल ने जनपद की पूरी टीम को बधाई एवं धन्यवाद दिया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने कहा कि यह उपलब्धि टीम चमोली के सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय, सतत अनुश्रवण और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं उप शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, संकुल समन्वयक, संस्थाध्यक्ष, विद्यालय समन्वयक, समस्त ब्लॉक संसाधन व्यक्ति (BRP), संकुल संसाधन व्यक्ति (CRP) सहित सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का मिलेगा लाभ
उन्होंने रविंद्र सिंह बर्त्वाल, जिला संदर्भ व्यक्ति, जितेंद्र बिष्ट (पटल प्रभारी), सभी विकासखंडों के पटल प्रभारियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों के योगदान की भी सराहना की।
अप्रैल से शुरू हो विद्यालय स्तर पर तैयारी
मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना से संबंधित सूचनाओं का सम्प्रेषण सामान्यतः अप्रैल माह से प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को अंतिम समय में प्रेरित करने के बजाय अप्रैल माह से ही विद्यालय स्तर पर योजना की तैयारी शुरू करना अधिक प्रभावी रहेगा।
उन्होंने सभी संबंधित शिक्षकों एवं विद्यालयों को प्ले स्टोर के माध्यम से इंस्पायर मानक ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इंस्पायर अवार्ड मानक से संबंधित कार्य एवं जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सके।
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का मिलेगा लाभ
अधिकाधिक नवाचारी विचारों के चयन की उम्मीद
मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल करने पर टीम चमोली के सभी समर्पित साथियों को बधाई, धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद से अपलोड किए गए अधिकाधिक नवाचारी एवं गुणवत्तापूर्ण विचारों का चयन होगा और विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड मानक के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं नवाचार को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
जिला इंस्पायर अवार्ड प्रभारी गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत जिन छात्र-छात्राओं के आइडिया चयनित होते हैं, उन्हें अपने प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए 10,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके बाद जनपद स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया जाता है।
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे अपने नए विचारों को प्रोजेक्ट के रूप में विकसित कर सकें।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
