Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
BBU Uttarakhand
BBU Uttarakhand
  • होम
  • ताजा समाचार
  • उत्तराखंड न्यूज
  • जिलावार खबरें
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • उत्तरकाशी
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • होम
  • ताजा समाचार
  • उत्तराखंड न्यूज
  • जिलावार खबरें
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • उत्तरकाशी
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • टिहरी गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
Subscribe
Close

Search

आईटीआई प्रशिक्षण को उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार करें
उत्तराखंड न्यूजचमोलीताजा खबरेंब्लॉगसमाचार

आईटीआई प्रशिक्षण को उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार करें, युवाओं को मिलें अधिक अप्रेंटिसशिप अवसर

By darshtechzone
September 11, 2026 3 Min Read
0

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने PM-SETU और PM-NAPS योजनाओं की समीक्षा की, स्थानीय उद्योगों की मैपिंग के दिए निर्देश

उत्तराखंड। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रगति पोर्टल के माध्यम से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में संचालित पीएम-सेतु (PM-SETU) और पीएम-एनएपीएस (PM-NAPS) योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने युवाओं के प्रशिक्षण, एनरोलमेंट, अप्रेंटिसशिप, उद्योगों के साथ समन्वय और प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने की स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईटीआई में दिया जाने वाला प्रशिक्षण केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि उसे वर्तमान उद्योगों और बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे ट्रेड और कौशल में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, जिनकी वास्तविक रोजगार बाजार में मांग है।

उद्योगों की जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जाए युवाओं का प्रशिक्षण

जिलाधिकारी ने बाजार की मांग और स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आईटीआई में युवाओं का एनरोलमेंट बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर तभी मिलेंगे, जब उनके कौशल और उद्योगों की जरूरत के बीच सही तालमेल हो। इसके लिए संबंधित विभागों को स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए।

बड़ी कंपनियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में बढ़ेंगे अप्रेंटिसशिप के अवसर

पीएम-एनएपीएस योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित बड़ी कंपनियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और अन्य पात्र संस्थानों में युवाओं के लिए अधिक से अधिक अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी जानकारी ली कि वर्तमान में जनपद में अप्रेंटिसशिप के लिए कितनी कंपनियां पंजीकृत हैं, इनमें कितने अप्रेंटिस कार्यरत हैं और नए प्रतिष्ठानों को योजना से जोड़ने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को केवल आईटीआई में प्रशिक्षण देने से काम पूरा नहीं होगा। उन्हें वास्तविक कार्यस्थल पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलना चाहिए। इससे युवाओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली समझने के साथ-साथ प्रशिक्षण के बाद रोजगार हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

जंगली जानवरों के आतंक के बीच स्कूलों का समय बदलने की मांग, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा व श्रवण सती ने सौंपा ज्ञापन

स्थानीय उद्योगों की होगी मैपिंग

जिलाधिकारी ने जिला सेवायोजन कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र और सभी आईटीआई को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विभागों को अलग-अलग स्तर पर काम करने के बजाय एक साझा कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए, जिसमें उद्योगों की जरूरत, उपलब्ध रोजगार और युवाओं के कौशल को एक-दूसरे से जोड़ा जा सके।

जिला सेवायोजन अधिकारी और उद्योग विभाग को जनपद में संचालित स्थानीय उद्योगों की मैपिंग करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इससे यह पता चल सकेगा कि अलग-अलग उद्योगों में किस प्रकार के कुशल मानव संसाधन की जरूरत है।

इसी के आधार पर आईटीआई में संबंधित ट्रेडों के प्रशिक्षण और हाई स्किलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

होटल-पर्यटन से लेकर ऑटोमोबाइल और विद्युत क्षेत्र तक रोजगार पर फोकस

जिलाधिकारी ने जनपद में रोजगार की संभावनाओं वाले विभिन्न क्षेत्रों का अध्ययन करने को कहा। इनमें होटल एवं पर्यटन, निर्माण, सेवा क्षेत्र, विद्युत, ऑटोमोबाइल और मशीनरी जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार और कुशल मानव संसाधन की मांग का अध्ययन कर उसी के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाए।

पोखरी महाविद्यालय में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

डिस्ट्रिक्ट स्किल कमेटी करेगी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट स्किल कमेटी के माध्यम से कौशल विकास और अप्रेंटिसशिप से जुड़ी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कमेटी की बैठकों में आईटीआईवार एनरोलमेंट, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, ट्रेडवार युवाओं की संख्या, उद्योगों के साथ समन्वय, पंजीकृत कंपनियों और अप्रेंटिसशिप की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जनपद की प्रत्येक पात्र इंडस्ट्री और प्रतिष्ठान से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेंटिसशिप से जोड़ने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण का अंतिम लक्ष्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि आईटीआई, सेवायोजन कार्यालय और उद्योग विभाग के बीच बेहतर समन्वय से ही कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से प्रभावी रूप से जोड़ा जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और संबंधित ट्रेड में रोजगार की मांग के अनुसार अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कौशल प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ युवाओं को मिल सके।

बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी, जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवान सहित विभिन्न आईटीआई के प्रधानाचार्य और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।


  • दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य
    October 19, 2026 by darshtechzone
  • उत्तराखंड चमोली जिले के गोपेश्वर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
    October 19, 2026 by darshtechzone
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा, गढ़वाल आयुक्त ने दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश
    October 16, 2026 by darshtechzone
  • उत्तराखंड में बनेगा स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
    October 16, 2026 by darshtechzone
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी दो घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
    October 3, 2026 by darshtechzone
  • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने किया चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण, स्वयं सहायता समूहों और विद्यार्थियों से किया संवाद
    September 25, 2026 by darshtechzone

ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

Tags:

PM-NAPSPM-SETUअप्रेंटिसशिपआईटीआईउत्तराखंड रोजगारउद्योग विभागकौशल विकासजिला सेवायोजनजिलाधिकारी गौरव कुमाररोजगार
Author

darshtechzone

Follow Me
Other Articles
BRP CRP कर्मियों ने वेतन भुगतान को लेकर विधायक भोपाल राम टम्टा को ज्ञापन सौंपा
Previous

उत्तराखंड में BRP-CRP कर्मियों को 66 दिन से वेतन का इंतजार, BRP-CRP ने विधायक भोपाल राम टम्टा को सौंपा ज्ञापन

Next

नए कीर्तिमान की ओर चारधाम यात्रा 2026, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख के पार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य
  • उत्तराखंड चमोली जिले के गोपेश्वर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा, गढ़वाल आयुक्त ने दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश
  • उत्तराखंड में बनेगा स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी दो घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • April 2026

Categories

  • अपराध
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड न्यूज
  • ऊधम सिंह नगर
  • खेल समाचार
  • चमोली
  • टिहरी गढ़वाल
  • ताजा खबरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बागेश्वर
  • ब्लॉग
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रोज़गार
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • समाचार
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
Copyright 2026 — BBU Uttarakhand. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme