देहरादून: होमस्टे अनुदान में रिश्वत मांगने के आरोप पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय निलंबित
देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन विभाग से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई होमस्टे योजना के अनुदान के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई।
ये भी पढ़ें:- चमोली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान को मिली रफ्तार, 90.45% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में होमस्टे योजना के अनुदान के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पर्यटन सचिव धीराज सिंह ने तत्काल प्रभाव से बृजेन्द्र पाण्डेय के निलंबन के आदेश जारी कर दिए।
इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र भण्डारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- चमोली डायलिसिस सेवा- चमोली के किडनी मरीजों को बड़ी राहत, जिला चिकित्सालय में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सेवा
इस कार्रवाई के बाद पर्यटन विभाग में हलचल तेज हो गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
अन्य खबरें –: