रुद्रप्रयाग, 2 जुलाई। सिरोबगड़ मार्ग अवरुद्ध- लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद रुद्रप्रयाग एवं पौड़ी गढ़वाल की सीमा पर स्थित सिरोबगड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने फिलहाल यातायात रोक दिया है तथा संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
ये भी पढ़ें:- चमोली डायलिसिस सेवा- चमोली के किडनी मरीजों को बड़ी राहत, जिला चिकित्सालय में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सेवा
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें तथा केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही यात्रा करें। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें:- चमोली आपदा मॉक ड्रिल 2026- चमोली में 2 जुलाई को होगी आपदा मॉक ड्रिल, छह स्थानों पर राहत एवं बचाव अभियान का होगा अभ्यास
मौके पर मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। मार्ग खुलते ही यातायात को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
अन्य खबरें –:
